Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बननी तय है। पार्टी ने 68 सीटों में से 40 सीटों पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाने को तैयार है। हालांकि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ये साफ नहीं है। शिमला में कांग्रेस पर्यवक्षकों ने राज्यपाल से मुलाक़ात की। नयी सरकार के गठन को लेकर यह मुलाकात की गयी है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सूबे के प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गवर्नर से मुलाकात कर विधायकों की लिस्ट सौंपी।
राज्यसभा में पेश हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, विपक्ष ने किया विरोध
हिमाचल जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने की चिंता, प्रतिभा सिंह के समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन
शाम 6 बजे मीटिंग बुलाई गई है
प्रदेश के नए सीएम के चुनाव के लिए शाम 6 बजे मीटिंग बुलाई गई है। इसमें सूबे के प्रभारी राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल होंगे। इस बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही प्रतिभा सिंह के समर्थन में आज अपने ही एक नेता के काफिले को रोक दिया।
प्रतिभा सिंह के समर्थक शिमला में ओबेरॉय सेसिल के बाहर एकत्र हुए और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोक दिया। कांग्रेस को राज्य में सभी गुटों के लिए स्वीकार्य उम्मीदवार खोजने में मदद करने के लिए, तीन वरिष्ठ नेताओं – राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भेजा गया है।
सीएम पद के लिए ये दावेदार
कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह सहित कई उम्मीदवारों के बीच मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना बड़ा काम है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को इस पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि पार्टी प्रमुख तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
1 hr agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
2 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
6 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines