---विज्ञापन---

देश angle-right

Mukesh Agnihotri कौन, जो बन सकते हैं हिमाचल के नए CM! जानें रेस में और किस-किस का नाम?

Himachal Political Crisis Mukesh Agnihotri: मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

Himachal Political Crisis Latest Update: हिमाचल प्रदेश में छिड़े सियासी संग्राम के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं चर्चा है कि अब उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री बनने वालों की दौड़ में है।

बता दें कि सुक्खू सरकार को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। बीते दिन राज्यसभा चुनाव मतदान में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद कांग्रेस के करीब 26 विधायकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से नाराजगी जताई। विरोध स्वरूप विधायक विक्रमादित्य सिंह ने PWD मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

---विज्ञापन---

इसके बाद सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा ऑफर किया, जिस पर शाम तक फैसला आ सकता है। वहीं शाम को ही हिमाचल कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई, जिसमें विधायक दल के नए नेता का नाम फाइनल हो सकता है।

 

---विज्ञापन---

पहले भी मुख्यमंत्री के दावेदारों में रह चुके

बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के दिग्गज और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे इस समय हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री भी हैं। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने लगातार 5 चुनाव जीते हैं। साल 2012 से 2017 तक वे वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। वे संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, श्रम एवं रोजगार जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल चुके हैं।

---विज्ञापन---

अगर वे अब मुख्यमंत्री बनते हैं तो CM बनने वाले देश के दूसरे ब्राह्मण होंगे। साल 2022 में जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता था, तब भी मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री बनने की रेस में थे, लेकिन क्योंकि सुक्खू के समर्थन में विधायकों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पेशे से पत्रकार रह चुके हैं मुकेश अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री ने साल 2003 में हिमाचल के संतोखगढ़ से पहली बार चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। 9 अक्टूबर 1962 पंजाब के संगरूर जिले में मुकेश अग्निहोत्री का जन्म हुआ था, लेकिन वे ऊना में पले-बढ़े। उनकी एजुकेशन भी हिमाचल में ही हुई। उन्हें मैथमेटिक्स से MSC की हुई है।

पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया हुआ है। वह राजनीति में आने से पहले पत्रकार थे। उन्होंने बतौर संवाददाता शिमला में करीब 10 साल पत्रकारिता की। हाल ही उनकी पत्नी को देहांत भी हुआ था।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 28, 2024 01:30 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola