---विज्ञापन---

देश angle-right

Himachal Assembly Election 2022: जारी हुई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यह 40 नाम हैं शामिल

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 40 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और आनंद शर्मा समेत […]

---विज्ञापन---

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 40 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और आनंद शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

 

 12 नवंबर को वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं।

---विज्ञापन---

 

8 जनवरी 2023 को खत्म 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस समय राज्य में जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। हिमाचल प्रदेश के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो तो राज्य 1985 के बाद से कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। 1985 में राज्य में लगातार दो बार बीजेपी सस्ता में आई, लेकिन उसके बाद से राज्य में अब तक किसी भी सत्ताधारी पार्टी की वापसी नहीं हुई है। हालांकि इसबार भी बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर मशक्कत में जुटी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 22, 2022 10:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola