Hiking Travel Tips: घूमने के शौकीन लोग अक्सर हाइकिंग पर जाना पसंद करते हैं। हाइकिंग और ट्रैकिंग में कुछ खास अंतर नहीं है। जहां ट्रैकिंग लंबी दूरी की और उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरती है तो वहीं हाइकिंग छोटी दूरी और आसान रास्तों के लिए पसंद की जाती है। खासकर बिगनर्स के लिए हाइकिंग बेस्ट ऑप्शन साबित होता है। हालांकि अगर आप हाइकिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो कपड़ों से लेकर जूतों के रंगों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
ब्राइट कपड़ों का चुनाव बेस्ट
एक्सपर्ट्स की मानें तो हाइकिंग के दौरान हमेशा ब्राइट कलर की चीजें कैरी करना बेहतर होता है। आमतौर पर हाइकिंग करते समय लोग डार्क कपड़ों और जूतों का चुनाव करते हैं। इससे कपड़े और जूते जल्दी गंदे नहीं होते। मगर हल्के रंग की ड्रेस और शूज पहनना आपके लिए सेफ साबित होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्रेकिंग और हाइकिंग के दौरान कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपने ब्राइट कलर के कपड़े और जूते पहने हैं तो रेस्क्यू टीम आपको आसानी से ढूंढ सकती है। वहीं डार्क कपड़े पहनने पर इमरजेंसी में आप तक मदद पहुंचाना मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें- बिहार में अज्ञात शख्स बना गया 693 पुल-पुलिया! करोड़ों की ‘ब्रिज मिस्ट्री’ देखकर सरकार भी हैरान
शिकारी से बचेगी जान
बता दें कि कई सारी हाइकिंग डेस्टिनेशन पर हंटिग भी देखने को मिलती है। ऐसे में डार्क कपड़े पहनने पर शिकारी आपको शायद ही पहचान सकेगा। हालांकि अगर आपने हल्के कपड़े पहने हैं तो शिकारी आपको आसानी से देख लेगा और आप किसी हादसे का शिकार होने से बच सकेंगे। ऐसे में हाइकिंग के समय ब्राइट ड्रेस पहनना परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
अर्थ टोन के फायदे
हाइकिंग के दौरान कई लोग अर्थ टोन यानी पृथ्वी और नेचर के रंग के कपड़े पहनते हैं। हाइकर्स को लगता है कि इस तरह की ड्रेस पहनने से वो नेचर के करीब महसूस करेंगे और रास्ते में मिलने वाले पशु-पक्षी भी उन्हें देखकर नहीं डरेंगे। बेशक दिन में कुछ घंटों की हाइकिंग के लिए ये तरकीब अपनाना कोई बड़ी बात नहीं है। खासकर सर्दियों में गहरे रंग के कपड़े शरीर को गर्म रखने में मददगार होते हैं। मगर रात में या लंबे समय की हाइकिंग के लिए ब्राइट कपड़े पहनना बेहतर विकल्प हो सकता है।
दूर रहेंगे कीड़े और मच्छर
हाइकिंग के दौरान आपको लंबी घांस और झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में कई कीड़े-मकौड़े आपके कपड़ों पर आकर बैठ जाते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि अगर आपने हल्के रंग की ड्रेस कैरी की है तो कीड़ों को आसानी से देख सकते हैं और उन्हें खुद से दूर रख सकते हैं। खासकर मच्छर गहरे रंग की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं। ऐसे में ब्राइट कलर के कपड़े पहनकर आप खुद को सेफ और हेल्दी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 4 डिलीवरी बॉयज को बना दिया मैनेजर! Zomato ने उठाया अनोखा कदम, जमकर हो रही तारीफ
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
44 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
1 hr agoLIVE: कनॉट प्लेस में घुसे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए
2 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
10 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
11 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines