जम्मू में गृहमंत्री अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग, एंटी टेरर ऑपरेशन्स पर मंथन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के लोक भवन में हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की. बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, बॉर्डर सिक्योरिटी और एंटी टेरर ऑपरेशन्स की समीक्षा की.

Untitled design - 2026-02-06T191102.341
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के लोक भवन में एक हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात की गहन समीक्षा की गई. इस बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी को और मजबूत करने के साथ-साथ एंटी-टेरर ऑपरेशन्स को तेज करने की रणनीति पर भी विस्तार से मंथन हुआ.

मीटिंग में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ-साथ सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीजीपी समेत तमाम शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं.

विज्ञापन

इस हाई लेवल बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई है. इसके अलावा प्रदेश में चल रहे एंटी टेरर ऑपरेशन्स को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.

आपको बता दें कि इस बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ जिले के बॉर्डर इलाकों का दौरा किया जहा पर बीएसएफ के ऑन-ग्राउंड कमांडर्स ने उन्हें भारत-पाक सीमा पर मौजूदा हालात और सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी दी.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी मजबूत करने, घुसपैठ पर लगाम लगाने और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने पर जोर दिया जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ