High Blood Pressure Death Lucknow HDFC Bank Employee: महाराष्ट्र के पुणे के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बैंक में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की अचानक मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की वजह हाई ब्लड प्रेशर बताई जा रही है। मगर सवाल यह है कि क्या वाकई ब्लड प्रेशर की बीमारी मौत का कारण बन सकती है? आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित HDFC बैंक में काम करने वाली सदफ फातिमा की अचानक मौत से पूरे देश में हड़कंप मच गया। कई लोगों का दावा है कि काम के प्रेशर के कारण सदफ की जान चली गई। HDFC बैंक में एडिशनल डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात सदफ दोपहर में ऑफिस कर्मचारियों के साथ लंच करने कैफेटेरिया गई थीं। ऑफिस कलीग्स का कहना है कि सदफ ने खाना खाने से पहले अपनी पर्स से 1 टेबलेट निकाल कर खाई। थोड़ी ही देर में वो अचानक जमीन पर गिर पड़ी। सभी उन्हें लेकर अस्पताल भागे, जहां सदफ को मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- देश के किसी हिस्से को पाकिस्तान… सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई कर्नाटक हाईकोर्ट को फटकार?
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सदफ की मौत पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है। अखिलेश का कहना है कि वर्क प्रेशर के कारण सदफ की जान चली गई। सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थानों में लोगों पर काफी वर्कलोड है। मजबूरी के कारण उन्हें नौकरी करना पड़ता है। उनकी हालत बंधुआ मजदूरों से भी खराब है क्योंकि उनके पास बोलने तक का अधिकार नहीं है। सदफ फातिमा को लेकर अखिलेश का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। मगर सवाल यह है कि क्या वाकई सदफ की मौत वर्क प्रेशर के कारण हुई है।
बहनोई ने बताया मौत का सच
सदफ के बहनोई मजहर ने उनकी मौत की वजह ब्लड प्रेशर को बताया है। मजहर का कहना है कि सदफ पिछले काफी समय से ब्लड प्रेशर की बीमारी का शिकार थीं। वो तीन दिन से बीमार चल रही थीं। मंगलवार सुबह वो 3 दिन के बाद ऑफिस गई थीं, जहां उनकी मौत हो गई।
क्या हाई ब्लड प्रेशर से जाती है जान?
सदफ की मौत पर सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई हाई ब्लड प्रेशर के कारण किसी की जान जा सकती है। तो जवाब है ‘हां’। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों की मानें तो भारत में हर साल ब्लड प्रेशर के कारण 46 लाखों लोगों की मौत होती है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को अक्सर दिल का दौरा पड़ने का
यह भी पढ़ें- कांग्रेस से क्यों नाराज हुए उमर अब्दुल्ला? जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
4 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
6 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
7 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
9 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
10 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
10 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines