High Alert In Kosi Area Bihar: नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश ने यूपी और बिहार में खतरा बढ़ा दिया है। नदियां उफान पर हैं और लगातार बारिश का दौर जारी है। बिहार में कोसी का उफान जारी है। कोसी और गंडक नदी के प्रभाव वाले 13 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वाल्मीकिनगर बैराज और कोसी बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हैं। कोसी-सीमांचल के इलाके में अलर्ट जारी करते हुए सुपौल के डीएम ने 48 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। सभी इंजीनियरों और अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
6 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी का अनुमान
नेपाल के तराई इलाकों में जबरदस्त बारिश के चलते कोसी में 56 साल बाद 6.81 लाख क्यूसेक और गंडक नदी में 21 साल बाद 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का अंदेशा है। कोसी नदी में साल 1968 में 5 अक्टूबर को रिकॉर्ड पानी आया था। उस समय जलस्त्राव 7.88 लाख क्यूसेक पानी आया था। गंडक नदी में 2003 में 31 जुलाई को 6.39 लाख क्यूसेक पानी आया था। अब पहली बार 21 साल बाद जलस्त्राव 6 लाख क्यूसेक पार जाने की आशंका है।
यूपी के 45 जिलों में येलो अलर्ट
बारिश का कहर यूपी में भी जारी है। पूर्वांचल के महाराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया समेत जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते बलरामपुर के 600 गांव अंधेरे में डूब गए हैं। वहीं गाजीपुर, सीतापुर और अयोध्या में तीन लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से ललितपुर में 3 और फतेहपुर में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते 24 घंटे में नदियों का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन से पूर्वांचल में बारिश का क्रम जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी नेपाल, उत्तरी यूपी और उत्तर-पश्चिम बिहार में भारी का दौर रविवार तक जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम के कमजोर पड़ने की संभावना है। 30 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा और बारिश का दौर समाप्ति की ओर बढ़ेगा।
मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच मौसम विभाग ने हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। वहीं धुले, नंदूरबार, जलगांव, अकोला, अमरावती और बुलढाना जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के लिए जारी अपने अनुमान में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी शुरू
यूपी-बिहार में बारिश के कहर के बीच जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों और जम्मू के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। गुलमर्ग और सोनमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines