High Alert in Delhi UP Mumbai After Serial Blasts in Kerala: केरल के कलामासेरी में आज यानी रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए। घटना से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि धमाकों के मद्देनजर शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी तरह से मुंबई पुलिस ने त्योहारी सीजन, आगामी क्रिकेट मैचों को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा बढ़ा दी है। बताया गया है कि इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण मुंबई के यहूदी केंद्र चबाड हाउस में पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है। किसी भी इनपुट को गंभीरता से लिया जा रहा है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। उधर यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि राज्य भर में अलर्ट जारी किया गया है। इसका कारण इजराइल-हमास युद्ध और अब केरल में हुए सिलसिलेवार बम धमाके हैं। साथ ही एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एनआईए ने हाल ही में लखनऊ समेत सात जिलों में छापेमारी की गई है।
यह भी पढ़ेंः हमास के आतंकी खालिद मशाल से है केरल सीरियल ब्लास्ट का कनेक्शन? घटनास्थल पर पहुंची NIA, बम स्क्वाड भी मौजूद
2000 लोग सभा में मौजूद थे
बता दें कि रविवार सुबह केरल में प्रार्थना सभा शुरू होने के तुरंत बाद कन्वेंशन सेंटर में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 36 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कोच्चि से करीब 10 किलोमीटर दूर कलामासेरी में आयोजित बैठक में करीब 2,000 लोगों ने भाग लिया। 27 अक्टूबर को शुरू हुई तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का रविवार को अंतिम दिन था।
ब्लास्ट में IED का हुआ इस्तेमाल
केरल पुलिस ने कहा है कि हमले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा। सूत्रों ने दावा किया है कि विस्फोटक एक टिफिन बॉक्स में रखा गया था। सिलसिलेवार धमाकों के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बात की। शाह ने आतंकवाद विरोधी जांच समेत दो केंद्रीय एजेंसियों एनआईए और एनएसजी के प्रमुखों को जांच के लिए आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
18 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines