उत्तराखंड में बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली जिले के जोशीमठ के पास हादसे का शिकार हो गया. ‘ट्रांस भारत एविएशन’ कंपनी का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से फाटा लौट रहा था. तभी वह खराब मौसम की वजह से लापता हो गया. जैसे ही हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा, उसके तलाश शुरू कर दी गई. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार था.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर जोशीमठ इलाके में ‘हाथी पहाड़’ के पीछे ‘चायी’ गांव के पास क्रैश हुआ है. लापता हेलीकॉप्टर और उसके मलबे का पता लगाने के लिए दो अन्य हेलीकॉप्टर तलाश में भेजे गए हैं. हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है. लगातार हो रही बारिश और घने बादलों के चलते सर्च टीमों को हेलीकॉप्टर की लोकेशन पता करने में मुश्किल हो रही है.
जिला प्रशासन का कहना है कि चायी गांव के पास धुआं उठती दिख रही है.
पहले भी हुई थीं इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड में अक्टूबर महीने की शुरुआत में चार धाम हेलीकॉप्टरों की दो इमरजेंसी लैंडिंग पहले भी हुई थी. खराब मौसम के चलते एक हेलीकॉप्टर को रुद्रप्रयाग में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जबकि तकनीकी खराबी के चलते दूसरे हेलीकॉप्टर को टिहरी में उतरना पड़ा.
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
8 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
9 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
11 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
12 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
12 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines