Heeralal Samariya take oath first Dalit Chief Information Commissioner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को वरिष्ठ नौकरशाह हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। हीरालाल सामरिया देश के पहले दलित शख्स हैं, जो मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए। वे अभी तक सूचना आयुक्त थे। सामरिया ने श्रम और रोजगार मंत्रालय में बतौर सचिव भी काम किया है।
पूर्व नौकरशाह वाईके सिन्हा का कार्यकाल तीन अक्टूबर को समाप्त हुआ था। इसके बाद से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली चल रहा था। आयोग में 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं। सभी आयुक्त को एक मुख्य सूचना आयुक्त लीड करता है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई नियुक्ति
हीरालाल सामरिया की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के 30 अक्टूबर के आदेश के बाद हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को रिक्त पदों को भरने के लिए कहा था। चेतावनी दी गई थी कि यदि खाली पदों को नहीं भरा गया तो 2005 का सूचना का अधिकार अधिनियम अप्रभावी हो जाएगा।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में अधिकृत सूचना आयुक्तों की संख्या, वर्तमान रिक्तियों और लंबित की कुल संख्या पर सभी राज्यों से जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया था।
कौन हैं हीरालाल सामरिया?
हीरालाल सामरिया 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1960 को पहाड़ी गांव में हुआ था। उन्होंने साल 1982 में एमएनआईटी जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी से बीई (सिविल) ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1985 में तेलंगाना कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। उनके बेटे पीयूष सामरिया भी आईएएस हैं।
हीरालाल सामरिया श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव और अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा बिजली वितरण कंपनी आंध्र प्रदेश के सीएमडी, आंध प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के सीएमडी, सिंचाई विभाग के सचिव भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मां मैं आपके गर्भ में मर गया था, चार साल के बेटे की बातों को सुनकर रोने लगी महिला
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
9 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
10 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
11 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
14 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines