New Delhi : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है.
मानसून की स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ और हिस्सों से वापसी कर ली है। हालांकि देश के अन्य हिस्सों में अभी भी इसका असर बना रहेगा और कई क्षेत्रों में भारी वर्षा देखने को मिलेगी।
उत्तर भारत
उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
पूर्व और मध्य भारत
बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 और 17 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है. झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में भी 16 और 17 सितंबर को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 से 20 सितंबर तक बारिश का दौर बना रहेगा.
ये भी पढ़ेः पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
पूर्वोत्तर भारत
असम और मेघालय में सप्ताह भर बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी पूर्वोत्तर राज्यों जैसे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 16 तथा 19 से 22 सितंबर तक बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में 16 से 19 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.
पश्चिम भारत
मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 16 से 18 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में भी 16 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
ये भी पढ़ेः Noida News: नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 8 गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू
संबंधित खबरें
ब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
22 mins agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
7 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
7 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
9 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
9 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
10 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines