राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में शनिवार सुबह हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया. हालांकि सुबह-सुबह ऑफिस निकलने वालों के लिए दिक्कतें जरूर हुईं और कई जगह जल-भराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के लिए इन जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश
शनिवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बाहर बारिश की बूंदें गिरती नजर आईं. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली तो, वहीं कई जगह मध्यम गति की बूंदें गिरती नजर आईं. दिल्ली में फिरोजशाह रोड, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और एपीजे अब्दुल कलाम रोड समेत राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई. दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, हौज खास, हौज खास विलेज, गुलमोहर पार्क और सर्वोदय विहार में भी बारिश का असर देखने को मिला. इसके अलावा साकेत, प्रेस एनक्लेव और साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आसपास भी बारिश हुई.
यह भी पढ़ें: पलटेगा मौसम, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
मौसम ने अचानक ली करवट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से चुभती धूप की वजह से लोग परेशान थे. शुक्रवार-शनिवार की रात अचानक मौसम ने करवट लिया और सुबह तक बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और बदले मौसम ने तापमान में भी गिरावट महसूस कराई. हालांकि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ सकती है. नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी अगले कुछ घंटे तक बारिश का अलर्ट है.
इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट
बारिश का असर सिर्फ दिल्ली-NCR में देखने को नहीं मिला, बल्कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 अगस्त, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है. मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के साथ उज्जैन, इंदौर और खरगोन में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? जावेद हबीब का बताया एप्पल साइडर विनेगर का ये नुस्खा आ सकता है काम
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
22 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines