दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बदला मौसम; IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

बारिश का असर सिर्फ दिल्ली-NCR में देखने को नहीं मिला, बल्कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

WEATHER.jpg_f6d165

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है. (Photo: AI/News24)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में शनिवार सुबह हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया. हालांकि सुबह-सुबह ऑफिस निकलने वालों के लिए दिक्कतें जरूर हुईं और कई जगह जल-भराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के लिए इन जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश

शनिवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बाहर बारिश की बूंदें गिरती नजर आईं. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली तो, वहीं कई जगह मध्यम गति की बूंदें गिरती नजर आईं. दिल्ली में फिरोजशाह रोड, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और एपीजे अब्दुल कलाम रोड समेत राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई. दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, हौज खास, हौज खास विलेज, गुलमोहर पार्क और सर्वोदय विहार में भी बारिश का असर देखने को मिला. इसके अलावा साकेत, प्रेस एनक्लेव और साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आसपास भी बारिश हुई.

विज्ञापन

मौसम ने अचानक ली करवट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से चुभती धूप की वजह से लोग परेशान थे. शुक्रवार-शनिवार की रात अचानक मौसम ने करवट लिया और सुबह तक बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और बदले मौसम ने तापमान में भी गिरावट महसूस कराई. हालांकि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ सकती है. नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी अगले कुछ घंटे तक बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

बारिश का असर सिर्फ दिल्ली-NCR में देखने को नहीं मिला, बल्कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 अगस्त, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है. मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के साथ उज्जैन, इंदौर और खरगोन में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ