दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी
दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी
Written By Varsha Sikri

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश (Photo: AI)
Written By Varsha Sikri

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश (Photo: AI)
दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव ने मुसीबत भी बढ़ा दी. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा में जगह-जगह पर सड़कों पर पानी भरा हुआ है. दिल्ली के एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई इलाकों में जलजमाव है, जिसकी वजह से सड़कों की रफ्तार थम सी गई है. मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
बारिश की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ा है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की. सोमवार को भी करीब 390 फ्लाइट्स लेट हुई, 15 डायवर्ट और 26 उड़ानें रद्द की गई. गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भरा है. गुरुग्राम में बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. कई जगहों पर कमर तक पानी भरा है. गाड़ियां पानी में तैरती नज़र आ रही हैं. लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
IMD ने मौसम के अनुमानों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी और उत्तरी भारत के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है IMD की एक इन्फ्रारेड सैटेलाइट तस्वीर में मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वी तट से लेकर बंगाल की खाड़ी तक घने बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं. आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: