चेन्नई: तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप कुछ जिलों में जलभराव और बांधों में पानी भर गया। राज्य में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी और चेन्नई में गरज के साथ बारिश होगी। मयिलादुथुराई जिले के एक इलाके में जलभराव वाली सड़कों के कुछ वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है जिसमें बारिश की भयावहता दिख रही है।
थेनी बांध में भरा पानी
भारी बारिश के कारण पांच ज़िलों में बाढ़ की चेतावनी के बाद वैगई बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। बांध के एक अधिकारी ने बताया कि थेनी में वैगई बांध से कुल 4,230 क्यूबिक फीट अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। कोयंबटूर जिले के बांध भी लगातार पानी के बहाव के बीच उफान पर हैं।
भारी बारिश के बाद थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, शिवगंगा और रामनाथपुरम जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, चेन्नई के कई हिस्सों और पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी बारिश हो रही है।
अक्टूबर से दिसंबर का पूर्वोत्तर मानसून का मौसम तमिलनाडु और पुडुचेरी-कराइकल के अलावा अन्य आस-पास के क्षेत्रों के लिए प्राथमिक बारिश का मौसम है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून के कारण राज्य की राजधानी में औसत से लगभग 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।
इस बीच, मौसम कार्यालय ने मछुआरों को दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों और दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी दी है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 min ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
28 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines