भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सितंबर का महीना जाते-जाते भी मौसमी कहर बरपा रहा है। अगले सप्ताह के लिए पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी 29 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ में 28 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में 28 सितंबर और नागालैंड, मिजोरम व त्रिपुरा में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कुछ इलाकों में आज जमकर बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा वर्षा का दौर
उत्तर प्रदेश के कई जिले बीते 24 घंटों से बारिश का का सामना कर रहे हैं। वहीं, पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के कई जिलों के लिए बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान जनमकर बारिश होगी। राजधानी लखनऊ में गुरुवार की शाम को बारिश शुरू हुई थी जो शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया।
ये भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, सभी घरेलू उड़ानें रद्द
नेपाल में भी हालात बिगड़ने के आसार
बता दें कि भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में भी भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां स्थिति इतनी गंभीर होने की आशंका है कि सभी घरेलू उड़ानों को 2 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही रात में वाहनों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि नेपाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के साथ सीमा साझा करता है। ऐसे में वहां पर मौसम बिगड़ने का असर यहां दिखने की भी आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के हाल पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
42 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
3 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
5 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines