---विज्ञापन---

देश angle-right

हीट वेव से 4 दिन में 320 की मौत; दिल्ली समेत 14 राज्यों में लू का रेड अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

Heatwave Effects On Human: आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारत के कई हिस्सो में गंभीर हालात बने रहने की संभावना है, क्योंकि हीटवेव के चलते कई लोगों की अबतक कई मौतें हो चुकी हैं, आइए जान लेते हैं अबतक इससे कितने लोग जान गवां चुके हैं। 

---विज्ञापन---

Heatwave Effects On Human Life: देश में गर्मी और हीटस्ट्रोक से पिछले चार दिन में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 दिनों में यूपी में सबसे ज्यादा करीब 100 लोगों की मौत हुई है। जबकि हीटवेव से पिछले 3 दिनों में बिहार में 69 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार में यूपी-बिहार में करीब 40 लोगों की मौतों की खबर है। इनमें से 25 लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में शामिल कर्मचारी और अधिकारी हैं।

पिछले 4 दिन में राजस्थान में गर्मी के चलते 60, झारखंड में 37, ओडिशा में 18, मध्य प्रदेश में 2 और दिल्ली में 1 की मौत हुई है। झारखंड के अस्पतालों में 1,326 लोग भर्ती हैं।

---विज्ञापन---

शुक्रवार को यूपी के मिर्जापुर में एक जून को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। इस दौरान दोपहर में अचानक होमगार्ड, सिपाही, PAC के जवान के साथ-साथ पैरामिलिट्री के जवान तक बेहोश हो गए। कुछ पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गए।

14 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

IMD के मुताबिक, शुक्रवार को कानपुर में देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2°C दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा का सिरसा दूसरे नंबर है, यहां टेंपरेचर 47.8°C रहा। दिल्ली के आयानगर का पारा 47°C दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

शनिवार  (1 जून) को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और हिमाचल में हीटवेव का अनुमान है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में दिन के साथ रात भी गर्म रहेगा। गोवा, तेलंगाना में उमस भरी गर्मी की आशंका है।

इतने लोग अस्पताल में भर्ती 

राज्यों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 7 लाख से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 14 मौतें हैं और 11 महाराष्ट्र में मौतें हुई हैं।

---विज्ञापन---

अगले 3 महीनों का क्या है पूर्वानुमान

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस बार आईएमडी ने बताया तीन महीने बहुत गर्मी पड़ेगी। इसे देखते हुए अस्पताल की तैयारियों पर पूरा जौर है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने इस बार गर्मी अप्रैल से जून के दौरान देश के ज्यादातर भागों में नॉर्मल से ज्यादा तापमान रहने और ज्यादा दिन लू चलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से राजस्थान तक गर्मी या बारिश? यूपी में सबसे अधिक पारा, जानें देश का कैसा है मौसम

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2024 07:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola