राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। यहां के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूरे शहर में सबसे ज्यादा रहा। आईएमडी (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अभी कुछ दिन और भीषण लू की स्थिति बने रहने के आसार हैं।
राजधानी में बुधवार की शाम बदली और हल्की फुहारों ने गर्मी से कुछ राहत तो दी लेकिन यह राहत कब तक बरकरार रहेगी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
इस समय चल रही भीषण लू किसी को भी आसानी से बीमार कर सकती है। इसलिए ऐसे में कुछ आदतें बदलकर आप खुद को सेफ रख सकते हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और अन्य सरकारी विभागों ने बताया है कि लू के असर से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इस खास रिपोर्ट में जानिए इन्हीं अहम बिंदुओं के बारे में।
क्या करें
* खूब पानी पियें, अगर प्यास नहीं लग रही है तो भी थोड़ा-थोड़ा पानी दिन भर पीते रहें।
* अगर अच्छा नहीं महसूस हो रहा है तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलें।
* ओआरएस, नींबू पानी, छाछ जैसी ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
* हल्के, लाइट कलर के, आरामदायक कॉटन के कपड़ें पहनें।
* धूप में बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, छाता या टोपी और चश्मा रखें।
* अपने घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों और शेड का इस्तेमाल करें, रात में खिड़कियां खुली रखें।
* मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें। जैसे कि खरबूज, तरबूज, संतरा, ककड़ी और खीरा आदि।
क्या न करें
* दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर ज्यादा मेहनत वाला काम न करें।
* शराब और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। ये शरीर को डिहाइड्रेट करती हैं।
* बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी के अंदर बिल्कुल न छोड़ें।
* धूप में बाहर निकलने से परहेज करें।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines