Coronavirus variant B.F7: चीन समेत दुनिया के अन्य देशों में कोरोनोवायरस वैरिएंट BF.7 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आम जनता को यह कहकर आश्वस्त किया कि देश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट सप्ताह-दर-सप्ताह घट रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिलीज में कहा गया कि 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत में औसत दैनिक मामले वैश्विक स्तर पर रिपोर्ट किए गए मामलों में के मुकाबले मात्र 0.03 प्रतिशत थे। हालांकि, मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि वे अपने कोविड जांच संबंधित कार्यों को तेज करें।
और पढ़िए –Covid 19 Returns: एविएशन मिनिस्ट्री की नई एडवाइजरी, इन यात्रियों के लिए जा रहे सैंपल
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से ऑक्सीजन प्लांट्स, वेंटिलेटर, राशन और मानव संसाधनों पर विशेष ध्यान देने के साथ कोविड से निपटने के लिए सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल करने का आग्रह भी किया। इससे पहले शुक्रवार को, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में कोविड-19 के बढ़ने की आशंका के बीच केंद्र सरकार के अब तक टीकाकरण अभियान के बारे में बताया।
भारत में सोमवार तक 220 करोड़ डोज
शुक्रवार को ‘स्वस्थ भारत’ की दिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के प्रयासों पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस सोमवार तक टीके की 220 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर परीक्षण और निगरानी उपायों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines