सोशल मीडिया पर एक निजी बैंक की महिला द्वारा देश के एक जवान के साथ अभ्रद्र व्यवहार करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें महिला ने जवान के साथ बेहद गलत तरीके से बात की थी. जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और लोगों ने महिला कर्मचारी पर एक्शन लेने की मांग की थी और महिला को HDFC बैंक का कर्मचारी बताया था. इस मामले को लेकर अब HDFC बैंक की ओर से एक ऑफिशियल बयान आया है.
पोस्ट में HDFC बैंक ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HDFC बैंक ने ट्वीट कर लिखा, यह सोशल और ऑनलाइन मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो क्लिप के संदर्भ में है, जिसमें एक महिला सीआरपीएफ के एक जवान से अभद्र भाषा में बात करती हुई सुनाई दे रही है. कई पोस्ट में उसे गलत तरीके से एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी बताया गया है.
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह व्यक्ति एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी नहीं है. क्लिप में सुनाई देने वाला व्यवहार न तो स्वीकार्य है और न ही एक संगठन के रूप में हमारे मूल्यों को दर्शाता है.
महिला ने जवान से क्या कहा था?
महिला ने जवानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा, “तुम अशिक्षित हो, इसीलिए तुम्हें सीमा पर भेजा गया है. अगर तुम पढ़े-लिखे होते, तो किसी प्रतिष्ठित संस्थान में काम कर रहे होते. तुम्हें किसी और का हिस्सा नहीं खाना चाहिए, वह हजम नहीं होगा, इसलिए तुम्हारे बच्चे विकलांग पैदा होते हैं.
महिला ने आगे कहा, ‘मैं भी एक सैन्य परिवार से हूं. अगर तुम किसी अच्छे परिवार से होते, तो तुमने 15-16 लाख रुपये का कर्ज़ नहीं लिया होता. तुम कर्ज लेकर जी रहे हो और फिर भी ज्ञान दे रहे हो.’ महिला ने जवान को शाखा में आने की चुनौती भी दी और कहा, ‘जो चाहो करो, मुझे बर्बाद करने की कोशिश करो. भिखारी जैसा कर्ज पे जी रहे हो. क्या मैं तुम्हारे बाप की नौकर हूं?’
यह भी पढ़ें- ‘भिखारी जैसा लोन पर जी रहा है’, महिला बैंक कर्मचारी ने सैन्य कर्मी के साथ किया दुर्व्यवहार; ऑडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हो रही बर्खास्त करने की मांग
सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कथित एचडीएफसी बैंक से इस कर्मचारी को उसके अपमानजनक व्यवहार के लिए तुरंत बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘यह एक राष्ट्र-विरोधी व्यवहार है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की गरिमा और वीरता के लिए हानिकारक है. बैंक को इस कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए, चाहे उसके संपर्क कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों.’
अब महिला ने मांगी जवान से मांफी
बता दें कि महिला द्वारा जवान के साथ अभ्रद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला को जमकर ट्रोल भी किया. जिसके बाद आज महिला ने जवान से मांफी मांगी है.
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
40 mins agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 hr agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 hr agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
1 hr ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 hr agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
2 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
3 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
4 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines