Banking Alert: आमतौर पर बैंकों में रविवार को काम नहीं होता है, लेकिन इस दौरान डिजिटली पैसों का लेनदेन चालू रहता है। 9 मार्च के लिए भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक ने सेवा बाधित होने की जानकारी दी है। जिससे NEFT, म्यूचुअल फंड लेनदेन और क्रेडिट कार्ड लेनदेन प्रभावित रहेंगे। यह सेवाएं अलग-अलग समय के लिए बंद रहेंगी। निर्धारित रखरखाव के कारण 9 मार्च को यह सेवाएं प्रभावित होंगी। हालांकि, इसका उद्देश्य लेनदेन दक्षता और सुरक्षा को बढ़ाना है।
कब तक प्रभावित रहेगी सेवा?
HDFC ने 9 मार्च के लिए जिन सेवाओं के प्रभावित होने का ऐलान किया है, उसमें NEFT लेनदेन प्रभावित रहेगा, जो दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक (4 घंटे 15 मिनट) प्रभावित रहेगा। म्यूचुअल फंड लेनदेन, जो दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (4 घंटे) प्राभाविक रहेगा। वहीं, क्रेडिट कार्ड लेनदेन शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक (2 घंटे 30 मिनट) प्रभावित रहेगा। अगर इनसे जुड़ा कोई काम करना है, तो दिए गए समय से पहले ही निपटा लें, नहीं तो दिए गए समय का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें: NSC vs FDs: ब्याज दर से लेकर टैक्स में छूट तक, निवेश के लिए क्या है सबसे बेहतर विकल्प?
9 मार्च को रविवार है , इसलिए बैंक भी बंद रहेंगे। हालांकि, एटीएम से नकद निकासी और UPI लेनदेन कर सकते हैं। ग्राहक अभी भी भुगतान के लिए डेबिट कार्ड और मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या करें ग्राहक?
ग्राहक इस रखरखाव के काम के शुरू होने से पहले जरूरी लेन-देन का काम निपटा लें। इसके अलावा, अर्जेंट जरूरत के लिए भी अपने पास कुछ नकदी निकाल के रख लें। इस दौरान पर ग्राहकों को UPI और ATM से पैसे निकालने की भी सुविधा मिलेगी।
बैंकों में छुट्टी
मार्च के महीने में बैंकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें 7, 13,14, 15, 22, 27, 28 और 31 मार्च को बैंकों में काम नहीं होगा। इसके अलावा, दूसरा और चौथा मिलाकर सभी शनिवार और रविवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, $1 ट्रिलियन का सपना जल्द होगा पूरा
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines