श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में शिलान्यास पट्ट से अशोक चिह्न तोड़ने का मामला गर्माता जा रहा है। लोगों के विरोध के बाद अब जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नसीर उल इस्लाम ने दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिह्न के होने पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि क्या राष्ट्रीय प्रतीक को किसी धार्मिक स्थल पर स्थापित किया जा सकता है या नहीं, खासकर जब यह लोगों से जुड़ा हो और हालात बिगड़ने का डर हो।
‘बिना राष्ट्रीय चिह्न के भी काम चल सकता था’
हजरतबल के ऐतिहासिक महत्व बताते हुए ग्रैंड मुफ्ती ने कहा कि इसका निर्माण साल 1968 में शुरू हुआ था और जिसे पूरा होने में एक दशक से ज्यादा का समय लगा। मुफ्ती ने संभावित अशांति पर बिना विचार किए राष्ट्रीय प्रतीक स्थापित करने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक के बिना भी काम जारी रह सकता था। साथ ही सुझाव दिया कि वक्फ अधिकारियों और विद्वानों को समुदाय की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में हंगामा, तोड़ा अशोक चिह्न, लोगों ने लगाया ये आरोप
‘… तो भी ऐसा होता’
ग्रैंड मुफ्ती ने अतीत की घटनाओं से तुलना करते हुए कहा कि अगर किसी प्रमुख व्यक्ति की तस्वीर दरगाह में रखी जाती, तो भी ऐसी ही प्रतिक्रियाएं सामने आतीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अशांति राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान नहीं थी, बल्कि उन लोगों के खिलाफ विरोध था, जिन्होंने श्रद्धालुओं की भावनाओं की अवहेलना की।
ग्रैंड मुफ्ती ने मीडिया पर भी उठाए सवाल
मुफ्ती नासिर उल इस्लाम ने घटना की मीडिया कवरेज पर अफसोस जताया। कहा कि लोगों को गलत तरीके से आतंकवादी बताया जा रहा है। मुफ्ती ने ज्यादा संतुलित प्रतिनिधित्व की अपील की और याद दिलाया कि इसी समुदाय (मुस्लिम) के सदस्यों ने पहले भी पहलगाम में हिंसा के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की थी।
यह भी पढ़ें: जम्मू-श्रीनगर हाईवे हुआ बंद, तो ‘वंदे भारत बनी शादी स्पेशल ट्रेन’
बीजेपी नेता ने की थी एफआईआर की मांग
घटना पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख़्शां अंद्राबी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक को कलंकित करना आतंकवादी हमला है। हमलावर एक राजनीतिक दल के गुंडे हैं। कहा कि इन लोगों ने पहले भी कश्मीर को बर्बाद किया। अब वे खुलेआम दरगाह शरीफ के अंदर आ गए और हमारे प्रशासक बाल-बाल बचे। कहा कि एक बार उनकी पहचान हो जाने पर उन्हें आजीवन दरगाह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
21 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
36 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines