Uttar Pradesh News: सरकारी अधिकारी कई बार ऐसा काम करते हैं जो समाज के दूसरे वर्ग के लोगों को लिए नजीर बन जाती है। ऐसे समय में जब सभी लोग अपने बच्चों को महंगे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजते हैं, एक जिलाधिकारी ने ऐसा काम किया है जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले की डीएम ने अपने सवा 2 साल के बेटे का एडमिशन आंगनवाड़ी केंद्र में कराया है। यह मिसाल पेश करने वाली जिलाधिकारी का नाम है अर्चना वर्मा। उनके बच्चे का नाम है अभिजीत।
जिलाधिकारी के इस कदम से दूसरे लोग भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। यह उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी एक अच्छा संदेश है जो अपने बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में भेजते हैं, क्योंकि आमतौर पर यह धारणा है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ठीक से नहीं होती है और काफी हद तक यह सच भी है।
ये भी पढ़ें-आंख के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मरीज को मारा मुक्का, एक आंख की चली गई रोशनी
समाज को दिया एक मैसेज
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओमप्रकाशी ने इसपर कहा कि, डीएम के बेटे के आंगनवाड़ी केंद्र में दाखिले की वजह से यहां बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह तीन महीने से रोज पढ़ने आ रहा है, अब पता चला है कि वह डीएम का बेटा है। वहीं डीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय ने इसपर कहा कि जिलाधिकारी ने ऐसा करके समाज को यह मैसेज दिया है कि सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई होती है। वहां के तमाम लोग डीएम के इस कदम को काबिले तारीफ बता रहे हैं।
मीड डे मील में करता है भोजन
वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में डीएम का बच्चा गांव के बच्चों के साथ ही खेलता है और खाना खाता है। वह मिड डे मील का भोजन करता है। डीएम के बच्चे के साथ भी दूसरे सभी बच्चों की तरह ही व्यवहार किया जाता है। सरकारी स्कूल में पढ़ रहे डीएम के बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें-काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर में जाने पर मचा बवाल, BJP ने की गिरफ्तारी की मांग, क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
18 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
31 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines