Hathras Stempede Baba Bholenath Jailed in Rape Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते दिन मौत का तगड़ा तांडव हुआ। एक बाबा का सत्संग सुनने पहुंचे लोग भगदड़ का शिकार हो गए। इस हादसे में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तो 35 से अधिक लोग घायल हैं। हैरानी की बात ये है कि हादसे के बाद से बाबा फरार है। खुद को भोले बाबा कहने वाले इस शख्स पर रेप का भी आरोप लग चुका है। दुष्कर्म के चलते बाबा ने जेल की सजा भी काटी है।
यौन उत्पीड़न के 5 मुकदमे दर्ज
सत्संग में बाबा के बगल एक औरत को भी देखा जाता है, जिसे वो अपनी तथाकथित पत्नी बताता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो महिला बाबा की रिश्तेदार है। बाबा का असली नाम सूरज पाल है। वहीं बाबा पर अलग-अलग शहरों में 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 5 मुकदमे यौन उत्पीड़न के शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इटावा, कासगंज, फर्रुखाबाद, दौसा और आगरा में बाबा के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले चल रहे हैं। रेप केस के कारण बाबा जेल की सजा भी काट चुका है।
यह भी पढ़ें- Hathras Stampede : नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा कौन? जो यूपी पुलिस में रह चुका है दारोगा
खुद छोड़ी नौकरी या हुआ सस्पेंड?
नारायण हरि उर्फ सूरज पाल उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है। वैसे तो बाबा और उसके सेवादारों ने हमेशा मीडिया से दूरी बनाकर रखी है। मगर बाबा ने अपने अनुयायियों को बताया है कि वो उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा था और उसने नौकरी छोड़कर प्रवचन का मार्ग चुना है। हालांकि यूपी पुलिस को शक है कि नारायण हरि को सस्पेंड किया गया है।
खुफिया विभाग में दी सेवा
नारायण हरि के बड़े भाई राम प्रसाद की मौत हो चुकी है और उसका छोटा भाई राकेश पेशे से किसान है। बाबा के अनुयायियों का कहना है कि 18 साल तक यूपी पुलिस की नौकरी के दौरान नारायण हरि खुफिया विभाग में भी सेवा दे चुका है। बाबा ने बताया कि 1999 में उसने अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ले ली और उसने अपना नाम सूरज पाल से बदलकर नारायण साकार हरि रख लिया। तभी से बाबा ने सत्संग करना शुरू किया। बाबा में आस्था रखने वालों की संख्या लाखों में है। खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों में बाबा को लेकर गहरी आस्था है।
यह भी पढ़ें- हाथरस में आज कैसे हैं हालात? जहां कल गई थी 121 लोगों की जान, News 24 की लाइव रिपोर्ट
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines