Hassan Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से जेडी (एस) उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयम पटेल ने 42,649 वोटों से हराया। यह सीट देशभर में चर्चा में बनी हुई थी। इसका कारण था कि प्रज्वल रेवन्ना पर रेप का आरोप होना। फिलहाल प्रज्वल पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस चुनाव में जेडीसी ने बीजेपी को समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्वल के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।
कब हुए थे चुनाव?
कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटे हैं। यहां दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव हुए थे। हासन सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 14 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतदान 69.56 फीसदी हुआ था। बात अगर हासन की करें तो इस लोकसभा सीट पर 77.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो पिछली बार के मुकाबले 0.33 फीसदी ज्यादा रही।
चुनाव के बाद चर्चा में आई यह सीट
हासन लोकसभा सीट उस समय चर्चा में आई जब इस सीट पर चुनाव हो गए थे। चुनाव होने के बाद कई सीडी सामने आई थीं जिसमें कथित रूप से प्रज्वल कुछ महिलाओं के साथ रेप कर रहे हैं। इस कथित सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद देश की राजनीति में मानों भूचाल आ गया। उस समय प्रज्वल विदेश में थे। इस मामले को लेकर कुछ पीड़ित महिलाओं ने प्रज्वल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
2019 में ऐसी रही स्थिति
पिछली बार यानी 2019 में यहां हुए लोकसभा चुनाव में जेडी (एस) और बीजेपी के बीच मुकाबला था। उस समय प्रज्वल रेवन्ना ने बीजेपी के ए. मंजू को करीब 1.41 लाख वोटों से हराया था। प्रज्वल को 6,76,606 और ए. मंजू को 5,35,382 वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines