Hassan Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रेप के आरोपी NDA उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना 40 हजार से ज्यादा वोटों से हारे

LIVE Hassan Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट देश की सबसे चर्चित सीट बन चुकी है। इस सीट पर जेडी (एस) उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना चुनाव हार गए थे। प्रज्वल को कांग्रेस उम्मीदवार ने 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। प्रज्वल पर रेप के आरोप लगे हैं।

LIVE Hassan aam chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Hassan aam chunav Vote Counting Result 2024

विज्ञापन

Hassan Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से जेडी (एस) उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयम पटेल ने 42,649 वोटों से हराया। यह सीट देशभर में चर्चा में बनी हुई थी। इसका कारण था कि प्रज्वल रेवन्ना पर रेप का आरोप होना। फिलहाल प्रज्वल पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस चुनाव में जेडीसी ने बीजेपी को समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्वल के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

कब हुए थे चुनाव?

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटे हैं। यहां दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव हुए थे। हासन सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 14 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतदान 69.56 फीसदी हुआ था। बात अगर हासन की करें तो इस लोकसभा सीट पर 77.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो पिछली बार के मुकाबले 0.33 फीसदी ज्यादा रही।

विज्ञापन

चुनाव के बाद चर्चा में आई यह सीट

हासन लोकसभा सीट उस समय चर्चा में आई जब इस सीट पर चुनाव हो गए थे। चुनाव होने के बाद कई सीडी सामने आई थीं जिसमें कथित रूप से प्रज्वल कुछ महिलाओं के साथ रेप कर रहे हैं। इस कथित सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद देश की राजनीति में मानों भूचाल आ गया। उस समय प्रज्वल विदेश में थे। इस मामले को लेकर कुछ पीड़ित महिलाओं ने प्रज्वल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

2019 में ऐसी रही स्थिति

पिछली बार यानी 2019 में यहां हुए लोकसभा चुनाव में जेडी (एस) और बीजेपी के बीच मुकाबला था। उस समय प्रज्वल रेवन्ना ने बीजेपी के ए. मंजू को करीब 1.41 लाख वोटों से हराया था। प्रज्वल को 6,76,606 और ए. मंजू को 5,35,382 वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ