जंगल के शेर अक्सर भिड़ जाते हैं... सोनीपत में कांग्रेस नेताओं के टकराव पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं में टकराव की खबरें सामने आ रही थीं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि जंगल में शेर अक्सर भिड़ जाते हैं।

Rahul Gandhi
विज्ञापन

Haryana Sonipat Rahul Gandhi: हरियाणा में चुनावी हलचल जोरों पर है। आज से महज 3 दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पूरा फोकस हरियाणा पर है। हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस नेताओं के झगड़े की खबर सामने आई थी। राहुल गांधी ने आखिरकार इस पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि जंगल में कई शेर होते हैं, तो वो अक्सर आपस में भिड़ जाते हैं। मगर मैं फिर से सबको एक कर देता हूं।

राहुल गांधी ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने हरियाणा में आज विजय संकल्प यात्रा की। इस दौरान जब राहुल गांधी से कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। राहुल गांधी ने टकराव की खबरों पर हामी भरते हुए कहा कि जंगल में तो एक शेर होता है लेकिन कांग्रेस के पास तो कई शेर हैं। इनके सामने कोई नहीं टिक सकता है। कभी-कभी हमारे शेर आपस में भिड़ जाते हैं, लेकिन मैं सबको एक कर देता हूं।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का टकराव

बता दें कि कांग्रेस नेताओं में टकराव का जिक्र पिछले कई दिनों से सामने आ रहा था। सांसद कुमारी सैलजा ने बगावत के तार छेड़ दिए थे। कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे थे। खबरों तो यहां तक थीं कि कुमारी सैलजा बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रचार से भी किनारा कर लिया था। मगर राहुल गांधी ने हाथ से जाती बाजी को फिर से जीत लिया।

राहुल गांधी ने मिलवाया था हाथ

बीते दिन हरियाणा में राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा और भूपेंद्र हुड्डा का हाथ मिलवाया था। इसी के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेस में एकजुटता का संदेश दिया। कुमारी सैलजा ने बयान देते हुए कहा कि हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। हम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ