Harish Salve to Fight for Vinesh Phogat Silver Medal: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा या नहीं? इसका फैसला आज CAS में होगा। पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश ने सिल्वर मेडल के लिए CAS में गुहार लगाई है। पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे CAS में विनेश के केस की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा 4 अन्य वकील चार्ल्स एमसन, हैबिन एस्टेले किम, एस्टेले इवानोवा और जोएल मोनलुइस CAS में विनेश का पक्ष रखेंगे।
1 रुपये में लड़ा केस
हरीश साल्वे का नाम देश के टॉप वकीलों में शुमार है। वैसे तो उन्हें ना सिर्फ देश बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अदालतों में भी कई केस जीते हैं। मगर हरीश साल्वे का एक केस काफी मशहूर है। इस केस के लिए हरीश साल्वे ने महज 1 रुपये की फीस ली थी। वहीं उन्हें हराने के लिए पाकिस्तान ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके बावजूद पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।
यह भी पढ़ें- खुलासा: Neeraj Chopra को सर्जरी की जरूरत क्यों? 6 साल से किस दर्द से जूझ रहे ओलंपियन
पाकिस्तान ने खर्च किए करोड़ों
ये केस था कुलभूषण जाधव का। भारत के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। भारत ने इसके खिलाफ अतंर्राष्ट्रीय अदालत (ICJ) में अपील की। इस केस को जीतने के लिए पाकिस्तान ने यूके के मशहूर वकील खवार कुरेशी से संपर्क किया। कुरेशी ने केस लड़ने के लिए पाकिस्तान से 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली। भारत की तरफ से हरीश साल्वे इस केस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आमतौर पर हरीश साल्वे एक केस के लिए 30 लाख रुपये प्रति दिन के हिसाब से फीस चार्ज करते हैं। मगर कुलभूषण जाधव का ये केस उन्होंने मात्र 1 रुपये में लड़ा था।
हरीश साल्वे से हारा पाकिस्तान
ICJ में पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को भारत का खुफिया एजेंट साबित में एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया। पाकिस्तान की सरकार ने अपने देश की संसद में बजट पेश करते हुए खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कुलभूषण जाधव केस में खवार कुरेशी को 20 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 15 मई 2017 को ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि हरीश साल्वे ने इस केस के लिए सिर्फ 1 रुपये की फीस ली है।
ICJ ने सुनाया फैसला
करोड़ों रुपये देने के बावजूद पाकिस्तान ICJ में ये केस हार गया। ICJ ने भारत के हक में फैसला सुनाते हुए कुलभूषण जाधव की फांसी रोकने का आदेश दिया। पाकिस्तान ने ICJ के इस फैसले का विरोध किया। मगर ICJ में मौजूद 16 जजों में से 15 जजों ने पाकिस्तान पर वियाना कन्वेंशन का उल्लघंन करने का आरोप लगाया और पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव केस पर फिर से विचार करने की सलाह दी।
कुलभूषण जाधव केस
बता दें कि 49 वर्षीय कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना अधिकारी थे। पाकिस्तान ने उन्हें खुफिया जासूस बताकर गिरफ्तार किया और अप्रैल 2017 में उन्हें फांसी की सजा सुना दी। मगर ICJ के दखल देने के बाद कुलभूषण जाधव की फांसी टाल दी गई। कुलभूषण जाधव अभी भी पाकिस्तान की जेल में कैद हैं।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat की तीन तस्वीरें, वो हार कर भी जीतीं, एक फैसले पर टिकीं 150 करोड़ की उम्मीदें
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
51 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines