Harish Salve gets third married With Trina in London: देश के दिग्गज वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे (Harish salve) 68 की उम्र में त्रिना (Trina) से तीसरी शादी रचाई है। उन्होंने लंदन में शानदार पार्टी दी, जिसमें मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी समेत तमाम मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। एक अनुमान के मुताबिक साल्वे एक हियरिंग की फीस 5 से 30 लाख रुपए तक लेते हैं, लेकिन पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में उन्होंने महज 1 रुपए फीस पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस लड़कर दुनिया में नाम कमाया था। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।
38 साल चली थी पहली शादी
हरीश साल्वे की पहली पत्नी मीनाक्षी थीं। शादी के 38 साल बाद जून 2020 में मीनाक्षी ने हरीश से तलाक ले लिया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां साक्षी और सानिया हैं। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2020 में ब्रिटिश कलाकार कैरोलिन ब्रॉसार्ड से शादी की थी।
शादी में शामिल हुए ये दिग्गज
शादी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। हरीश साल्वे टाटा समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी समूह के लिए भी केस लड़ते हैं। वह अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस विवाद मामले में भी पेश हुए थे।
Harish salve marriage
सलमान खान को सजा के कुछ घंटे बाद दिलाई थी जमानत
हरीश साल्वे नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक देश के सॉलिसिटर जनरल रहे हैं। 2015 में हरीश साल्वे ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सजा होने के कुछ घंटे बाद जमानत दिला दी थी। मामला 2002 का हिट एंड रन का था। सलमान खान को 10 दिसंबर 2015 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने पांच साल की सजा हुई थी। हरीश साल्वे ने इस केस में सलमान को बरी करा दिया था। हरीश साल्वे को जनवरी में वेल्स और इंग्लैंड की महारानी का एडवाइजर नियुक्त किया गया था।
Harish salve marriage
मिल चुका है पद्म विभूषण अवॉर्ड
हरीश साल्वे ने नागपुर में कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे टेक्सेशन स्पेशलिस्ट बन गए थे। कानूनी करियर की शुरुआत उन्होंने 1980 में की थी। नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली और 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त हुए थे। साल 2015 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था। वे इंग्लिश बार के सदस्य भी हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई में Air India की एयर होस्टेस की हत्या, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव, हिरासत में एक शख्स
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
31 secs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines