Hardik Pandya Controversy: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पंड्या कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। हार्दिक पर आरोप लगा है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मनाते समय उन्होंने तिरंगा शरीर पर लपेटकर अनुचित व्यवहार किया।
शिवाजीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई
पुणे के वकील वाजिद खान ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में हार्दिक के खिलाफ शिकायत दी है और FIR दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने अनुसार, हार्दिक पंडया पर तिरंगे का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई है। मामले में अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है।
शिकायत में हार्दिक पर ये आरोप लगाए गए
पुलिस को दी शिकायत में वकील वाजिद खान ने बताया कि गुजरात में अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच को भारत ने जीता और वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। मैच जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने परिवार और दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
हार्दिक के व्यवहार को तिरंगे का अपमान बताया
वकील ने शिकायत में बताया कि हार्दिक पंड्या ने भी तिरंगा लपेटकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाया। इस दौरान वे आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे। हार्दिक का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगे को लपेट कर अनुचित व्यवहार करना अपमान है।
हार्दिक पंडया का मैच जीतने में अहम योगदान
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक बनाए और 9 विकेट लिए। नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन बनाए थे। वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद पंड्या ने कहा था कि मैं अपने देश के लिए खेलता हूं और मैच-ट्रॉफी जीतना ही लक्ष्य होता है। साल 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुद से वादा किया था कि जो भी टूर्नामेंट खेलूंगा, उसे जीतने की पूरी कोशिश करूंगा और करता रहूंगा।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
31 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines