'एपस्टीन से मैं मिला जरूर था, लेकिन…', हरदीप पुरी ने राहुल गांधी को कहा- ईमेल ठीक से पढ़िए

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, ‘मुझे एपस्टीन की गतिविधियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी. उसके लिए, मैं ‘सही व्यक्ति’ नहीं था.’ उन्होंने आगे जोड़ा कि एपस्टीन ने उन्हें ‘दोहरा चरित्र’ वाला कहा था और राहुल गांधी को वे ईमेल पढ़ने चाहिए.

Hardeep Puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उन आरोपों को लेकर पटलवार किया है, जिसमें ‘एपस्टीन फाइल्स’ में नाम को लेकर मंत्री पर निशाना साधा था. उन्होंने साफ किया कि जेफरी एपस्टीन से केवल कुछ मौकों पर और एक डेलिगेशन के हिस्से के रूप में मुलाकात की थी. साथ ही उन्होंने बताया कि उनसे सिर्फ एक ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था. बता दें, संसद में राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स को लेकर हरदीप पुरी पर निशाना साधा था.

विज्ञापन

इसके कुछ घंटे बाद ही पुरी ने बुधवार दोपहर मीडिया से कहा कि जेफरी एपस्टीन से उनकी जो भी बातचीत हुई, वो एपस्टीन पर लगे आरोपों से उन बातचीत का कोई संबंध नहीं है. मंत्री ने कहा कि जब पहली बातचीत हुई तो लिंक्डइन के को-फाउंडर रीड हॉफमैन भी साथ थे. उन्होंने इंटरनेट उद्यमियों को भारत आने का न्योता दिया था.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ’30 लाख ईमेल्स में से केवल तीन-चार रेफ्रेंस (मेरे नाम के) हैं. मैं एक डेलिगेशन के हिस्से के रूप में कुछ मौकों पर एपस्टीन से मिला. केवल एक ईमेल का आदान-प्रदान हुआ. हमारी बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था, जिनका एपस्टीन पर आरोप लगा. हमने ‘मेक इन इंडिया’ के बारे में बात की थी.’

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा, ‘मुझे एपस्टीन की गतिविधियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी. उसके लिए, मैं ‘सही व्यक्ति’ नहीं था.’ उन्होंने आगे जोड़ा कि एपस्टीन ने उन्हें ‘दोहरा चरित्र’ वाला कहा था और राहुल गांधी को वे ईमेल पढ़ने चाहिए.

विज्ञापन

हरदीप पुरी की यह कड़ी प्रतिक्रिया राहुल गांधी के संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए एपस्टीन फाइलों का जिक्र करने के बाद आई है, जिसमें हरदीप पुरी का नाम लिया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ