Live Updates
100 किलो जलेबी का ऑर्डर
Delhi News: हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत सातवें आसमान पर है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय ने 100 किलो जलेबियों का ऑर्डर दिया है।
उमर अब्दुल्ला बनेंगे सीएम - फारूक अब्दुल्ला
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर चुनाव में जीत का रुख करने वाले NCP के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि 10 साल बाद जम्मू कश्मीर की जनता ने NCP पर भरोसा जताया है। अब यहां पुलिस राज नहीं जनता का राज होगा। उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बनेंगे।
watch | Srinagar, J&K | National Conference chief Farooq Abdullah says, "After 10 years the people have given their mandate to us. We pray to Allah that we meet their expectations...It will not be 'police raj' here but 'logon ka raj' here. We will try to bring out the innocent… pic.twitter.com/j4uYowTij4
— ANI (@ANI) October 8, 2024
भिवानी से श्रुति चौधरी जीतीं
Haryana News: हरियाणा के भिवानी से बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है। श्रुति ने एक तरफा जीत के लिए भिवानी के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
किश्तवाड़ से बीजेपी की जीत
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी जीत गई है। बीजेपी उम्मीदवार शगुन परिहार ने यहां से जीत हासिल की है।
370 हटाने से खुश नहीं लोग- फाहरुख
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे आने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फाहरुख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि NCP+ को बहुमत देकर लोगों ने साबित कर दिया कि वो अनुच्छेद 370 हटाने के पक्ष में नहीं हैं।
आदित्य सूरजेवाला की जीत
Haryana News: हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से आदित्य सूरजेवाला की जीत हुई है। आदित्य सूरजेवाला ने 9 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है।
NCP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद जनमत से चुनी सरकार आने जा रही है। वहीं अब तक के रुझान में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
अनिल विज पीछे, अंबाला में जश्न
Ambala Cantt: अंबाला कैंट से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल विज पीछे चल रहे हैं। मगर इसके बावजूद अंबाला में जश्न का माहौल है। अनिल विज के समर्थकों का कहना है कि काउंटिंग अभी चल रही है। अनिल विज जरूर जीतेंगे।
कुमारी सैलजा का बयान
Kumari Selja: कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार जरूर बनाएगी।
कांग्रेस पार्टी पहुंची चुनाव आयोग
कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। हरियाणा के आंकड़े धीरे जारी होने को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पहुंच चुकी है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आंकड़े जल्द जारी किए जाएं।
जम्मू में जश्न का माहौल
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। पटाखे फोड़कर कर बीजेपी की जीत सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर में NCP+ गठबंधन बहुमत का आंकड़ा छू चुका है। इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है।
जयराम रमेश का बयान
Jairam Ramesh: कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि हरियाणा में बदलते नतीजों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह माइंडगेम चल रहा है। 3-4 बजे तक काउंटिंग सेंटर पर टिके रहें।
watch | haryanaassemblypolls2024 | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "There is no need to be disheartened...The game is not over. Mind games are being played. We will not deter, there is no need to be disheartened. We are going to… pic.twitter.com/pKmMSEOgnk
— ANI (@ANI) October 8, 2024
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
Haryana News: कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट लंबे समय से अपडेट नहीं हुई है। बीजेपी चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
बीजेपी का बड़ा बयान
Haryana News: हरियाणा में बढ़त बनाती हुई बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी का कहना है कि हरियाणा में जहां-जहां राहुल गांधी की यात्रा निकली, वहां कांग्रेस हार रही है।
कांग्रेस को जीत की आस
Haryana News: हरियाणा में पिछती दिख रही कांग्रेस पार्टी को अभी भी जीत की उम्मीद है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का कहना है कि थोड़ी देर रुकिए कांग्रेस जरूर जीतेगी।
बीजेपी ने मारा अर्ध शतक
Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने अर्ध शतक लगा दिया है। कांग्रेस को पीछे छोड़कर बीजेपी ने 50 सीटों का आंकड़ा छू लिया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 34 सीटें मौजूद हैं।
इल्तिजा मुफ्ती काफी पीछे
महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती 4 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। बजबेहड़ा सीट से चुनावी मैदान में उतरी इल्तिजा PDP के गढ़ में ही पिछड़ गई हैं।
जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है।
सवेरे-सवेरे झूठ की दुकान खोली, अनिल विज का बड़ा बयान
हरियाणा में बीजेपी नेता अनिल विज ने रुझानों में बढ़त बनाने के साथ ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सवेरे-सवेरे इन्होंने झूठ की दुकान खोली थी, वहां से नकली पानी, नकली जूता, नकली जलेबी निकल रही थी। अब वो नकली जूता फट चुका है। शाम तक असली स्थिति सामने आ जाएगी।
क्या AAP के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस
हरियाणा में तस्वीर को उलझते देख आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना भी तलाशी जाने लगी है। हरियाणा में आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इस बारे में कहा है कि यह समीक्षा करना मेरा काम नहीं है। दोनों पार्टियों के हाईकमान इस बारे में फैसला करेंगे।
रुझानों के बीच हुड्डा का बड़ा दावा
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि मौजूदा ट्रेंड के मुताबिक कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। सीएम कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस अपने दम पर बहुमत लाएगी।
Election Result 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के ताजा रुझान सामने आने लगे हैं। हरियाणा (Election Commission Result Haryana) में एग्जिट पोल के उलट तस्वीर दिख रही है। बीजेपी यहां कांटे की टक्कर देती दिख रही है। जबकि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Election Result 2024) में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बना सकती है। हालांकि यहां भी आजाद उम्मीदवारों की भूमिका अहम हो सकती है। रिजल्ट अभी आए नहीं हैं, लेकिन राजनीति हलकों से लगातार कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंकने लगी है और हार मानने को तैयार नहीं है। चुनावों की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…
संबंधित खबरें
CA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
4 mins agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
6 mins agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
1 hr agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
2 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
2 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
3 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
4 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
5 hrs agoLIVE: असम के डिब्रूगढ़ में ऑयल इंडिया के टैंक फार्म में लगी आग, एक की मौत
6 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines