Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील पर एक्टिव आतंकी के भाई ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी जाविद मट्टू के भाई ने अपील से प्रभावित होकर अपने घर पर तिरंगा फहराया है। आतंकी के भाई रईस मट्टू कश्मीर के सोपोर में रहते हैं।
सोशल मीडिया पर रईस मट्टू का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे घर की बालकोनी में तिरंगा लहराते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में हिजबुल आतंकी जाविद मट्टू के भाई रईस मट्टू को अपने घर की खिड़की से तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।
रईस बोले- मैंने दिल से तिरंगा लहराया है
घर पर तिरंगा लहराने वाले रईस मट्टू ने कहा कि मैंने दिल से तिरंगा लहराया। किसी का कोई दबाव नहीं था। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके ये गुलिस्तां हमारा। उन्होंने कहा कि यहां विकास हो रहा है। पिछली राजनीतिक पार्टियां खेल खेल रही थीं। मेरा भाई 2009 में (आतंकवादी) बन गया, उसके बाद हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते। यदि वो जिंदा हैं, तो मैं उनसे वापस आने का आग्रह करता हूं। अब स्थिति बदल गई है, पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता…हम हिंदुस्तानी हैं, थे और रहेंगे।
सुरक्षा एजेंसियों के टॉप 10 टारगेट में से एक है आतंकी जाविद मट्टू
आतंकी जाविद मट्टू को फैसल/साकिब/मुसैब के नाम से भी जाना जाता है। हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ा सक्रिय आतंकवादी है। बताया जाता है कि सुरक्षा एजेंसियों की लिस्ट में घाटी के टॉपट 10 टारगेट में से जावेद एक है।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की है। इससे पहले रविवार को श्रीनगर में एक विशाल ‘तिरंगा’ रैली निकाली गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाग लिया।
उपराज्यपाल बोले- जो कहते थे…
उपराज्यपाल ने कहा कि वे, जो कहते थे कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा, उन्हें समझ आ गया होगा कि जम्मू-कश्मीर का हर युवा राष्ट्रीय ध्वज को उतना ही प्यार करता है, जितना देश के किसी अन्य हिस्से के लोग करते हैं। श्रीनगर के अलावा बडगाम समेत कई अन्य जिलों में भी तिरंगा रैलियां निकाली गईं।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
4 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
8 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
9 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
12 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
12 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines