Har Ghar Tiranga Campaign 3.0: हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी मिली थी। इस बार 78 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) होगा। इस अवसर पर देशभर में नागरिकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। पिछले 2 सालों से घरों में तिरंगा फहराने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है और इस बार हर घर तिरंगा अभियान 3.0 है। इसके तहत सरकार की ओर से आपके घर पर तिरंगा भिजवाया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान
भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के नागरिकों जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से तिरंगा के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। अगर आप भी घर पर तिरंगा मंगवाना चाहते हैं और सरकार से सर्टिफिकेट (Har Ghar Tiranga Certificate Download Process) भी हासिल करना चाहते हैं, तो आइए आपको इसके लिए आसान प्रोसेस बताते हैं।
National Indian Price in India
आप घर बैठे राष्ट्रीय ध्वज को ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो भारतीय डाक से भी तिरंगा खरीद सकते हैं। इंडिया पोस्ट से भारत का झंडा आप 25 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए आपको भारतीय डाक से राष्ट्रीय ध्वज को ऑनलाइन खरीदने का तरीका बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Long Weekend Plan: घूमने का है प्लान, तो ये हैं दिल्ली से पास की कुछ खास जगहें!
कैसे खरीदें तिरंगा? (How to buy Tricolor)
- सबसे पहले इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाएं।
- अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर को एंटर कर लॉगिन करें।
- इसके बाद ‘Products’ पर क्लिक करें और फिर ‘National Flag’ को कार्ट में एड करें।
- इसके बाद ‘Buy Now’ पर क्लिक करें और वेरिफिकेशन के लिए फोन नंबर एंटर करें।
- इसके बाद फोन में OTP को एंटर करने के बाद ‘Proceed to Payment’ पर क्लिक करें।
- 25 रुपये की पेमेंट करने के बाद आप ऑनलाइन तरीके को अपनाकर झंडा खरीद सकेंगे।
कैसे मिलेगा हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट
- हर घर तिरंगा की ऑफिशियल वेबसाइट (Click) पर जाएं।
- होम पेज पर अपना नाम, फोन नंबर, राज्य और देश एंटर करें।
- इसके बाद तिरंगा के साथ की सेल्फी को अपलोड करें।
- फोटो को अपलोड करने के बाद सब्मिट पर टैब करें।
- इसके बाद सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक कर आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: लगातार 3 दिन यहां बंद रहेंगे बैंक!
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
49 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines