Hapur LPG Cylinder Truck Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। हापुड़ हाइवे पर 2 ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक पलट गए। इनमें से एक ट्रक में 100 से ज्यादा LPG सिलेंडर मौजूद थे। ट्रक पलटते ही सिलेंडर पूरे हाइवे पर बिखर गए। हालांकि इस हादसे में किसी की जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो सिलेंडर में गैस भरी थी। ऐसे में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
NH-9 पर हुआ हादसा
यह घटना दिल्ली-लखनऊ हाइवे NH-9 पर हुआ है। हापुड़ के बछलौता फ्लाईओवर के पास दोनों ट्रकों में टक्कर देखने को मिली है। LPG सिलेंडरों से भरा यह ट्रक दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रहा था। हालांकि बछलौता फ्लाइओवर के पास ट्रक अचानक से अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में जा भिड़ा। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के बाद ट्रेक पलट गया। इस दौरान ट्रकों में भरे 100 से ज्यादा LPG सिलेंडर पूरी सड़क पर बिखर गए।
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर रांची और जमशेदपुर में भूकंप के झटके, पांच सेकंड तक हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
बड़ा हादसा टला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन LPG सिलेंडरों को समेट कर एक किनारे किया, जिसके बाद आवागमन का रास्ता साफ हो गया। वहीं पुलिस ने LPG सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। गनीमत यह रही कि सिलेंडरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। खबरों की मानें तो इन सिलेंडरों में गैस भरी थी। ऐसे में टक्कर से अगर LPG सिलेंडर क्षतिग्रस्त होते, तो एक बड़ा ब्लास्ट भी हो सकता था। हालांकि सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
अस्पताल में भर्ती ड्राइवर
पुलिस का कहना है कि ट्रकों की टक्कर से ड्राइवरों को तगड़ी चोट आई है। दोनों ट्रक के ड्राइवरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, अच्छी बात यह है कि ड्राइवर भी खतरे से बाहर हैं। ट्रक में लदे सभी सिलेंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए थे। पुलिस ने सिलेंडरों को अपनी कस्टडी में रखा है।
यह भी पढ़ें- गाड़ियों में मिल रही लाशें, 2000 लोग लापता; Spain में बाढ़ से हालात हुए बदतर
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines