PM Modi New Year 2025 Wishes: नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। बीती रात 31 दिसंबर को पूरी दुनिया में लोगों ने धूमधाम से नए साल का स्वागत किया। आज लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देकर कामनाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर देशवासियों को हैप्पी न्यू ईयर कहा। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में काव्यात्मक पंक्तियां लिखकर देशवासियों को स्पेशल मैसेज भी दिया। साल 2024 में देश में आए बदलावों और अचीवमेंट्स का जिक्र भी किया। अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने 2.41 मिनट का एनिमेटिड वीडियो भी शेयर किया। आइए देखते हैं वह वीडियो और प्रधानमंत्री का स्पेशल मैसेज…
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा यह स्पेशल मैसेज
नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को भारत पिछले 12 महीने में भारत के विकास की तस्वीर दिखाई। वीडियो क्लिप में साल 2024 के भारत की तस्वीर दिखेगी। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मेरा भारत आगे बढ़ा रहा है। धरती से लेकर अंतरिक्ष तक, रनवे से लेकर रेलवे तक, नवाचारों से लेकर संस्कृति तक, साल 2024 भारत के लिए बदलावों का साल रहा। प्रगति, उन्नति और उपलब्धियों का दौर रहा। इस साल को भारत देश का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साल कहा जाएगा। इस साल भारत ने 2047 का विकसित भारत बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। कामना करता हूं कि साल 2025 भारत के लिए अपार खुशियां लेकर आए। देश और ज्यादा तरक्की करे, विकास की दिशा में नए दरवाजे खुलें।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
49 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines