Hanuman Beniwal Parliament: संसद में बुधवार को सुरक्षा में गंभीर चूक हुई। इसके बाद जमकर हंगामा मचा। दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदते हुए सांसदों के बीच जा पहुंचे। हालांकि जब उनकी पकड़कर धुनाई की गई तो उन्होंने स्प्रे छिड़ककर लोकसभा को धुआं-धुआं कर दिया। युवकों को सबसे पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पकड़ा। उन्होंने एक युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद 11 सांसदों ने मिलकर युवकों को पीटा।
सोशल मीडिया पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की दिलेरी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह सबसे पहले युवक को पकड़ने के लिए आगे आते दिख रहे हैं, लेकिन सवाल ये कि आखिर सांसद हनुमान बेनीवाल संसद में क्या कर रहे थे क्योंकि हाल ही उन्होंने राजस्थान के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी RLP से खींवसर सीट से जीत दर्ज की है। क्या हनुमान बेनीवाल ने बाकी सांसदों की तरह इस्तीफा नहीं दिया है? क्या वे सांसद बने रहेंगे या फिर विधानसभा की सीट छोड़ेंगे। आइए जानते हैं इसको लेकर क्या है नियम…
14 दिन के अंदर छोड़नी होती है एक सीट
संविधान के प्रावधानों के अनुसार, किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 14 दिन के अंदर अपना इस्तीफा सौंपना पड़ता है। उन्हें इस अवधि के दौरान दोनों में से एक सीट छोड़नी पड़ती है। ऐसा नहीं करने पर सांसद की संसद सदस्यता चली जाती है। राजस्थान में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित हुए थे। ऐसे में हनुमान बेनीवाल के पास अपना इस्तीफा सौंपने के लिए बुधवार से लेकर 4 दिन तक का समय बचा है। संविधान के अनुच्छेद 101 के तहत 1950 के सदस्यता नियमों में इसका जिक्र किया गया है।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 10 बीजेपी सांसदों ने 6 दिसंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वे विधायक बने रहेंगे। इसके बाद जीते हुए सभी 12 बीजेपी सांसद अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ के गोमती साई का भी इस्तीफा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है।
राजस्थान से सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफा दे चुके हैं। अब देखना ये होगा कि हनुमान बेनीवाल संसद या विधानसभा में से कौनसी सीट छोड़ते हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की जीवनी लिख चर्चा में आए थे प्रताप सिम्हा, संसद की सुरक्षा में चूक से सांसद पर उठा सवाल
ये भी पढ़ें: ‘बेरोजगारी से तंग थी बेटी’, संसद के बाहर स्प्रे करने वाली आरोपी की मां का बयान
ये भी पढ़ें: संसद में घुसे शख्स की 11 सांसदों ने की जमकर धुनाई, बाल पकड़कर लगाई मार, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: 22 साल पहले संसद में 30 मिनट तक चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां, बरसी के दिन फिर हुई सुरक्षा में बड़ी चूक
ये भी पढ़ें: दो लोगों ने संसद को किया धुआं-धुआं
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने उठाए संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, लोकसभा स्पीकर बिड़ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
2 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines