हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BJP के हफीजुल शेख कौन? जिनकी मतगणना से पहले हत्या, चुनाव से पहले पार्टी में हुए थे शामिल

Who Is Hafizul Shaikh : देश में लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया और अब लोगों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिससे भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
बिहार में बच्ची की हत्या।

West Bengal Murder Case : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले हत्या की बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी ने नादिया में गोली मारकर भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है। आइए जानते हैं कि कौन थे हफीजुल शेख?

भाजपा कार्यकर्ता थे हफीजुल शेख

पश्चिम बंगाल में हफीजुल शेख ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामना थामा था। मतगणना से पहले उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार का दावा है कि बीजेपी में शामिल होने की वजह उनकी हत्या हुई। पुलिस का कहना है कि मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी ने हफीजुल शेख के सिर में गोली मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : धारदार हथियार से TMC कार्यकर्ता की हत्या, फिर तालाब में फेंका शव, पश्चिम बंगाल में खूनी संघर्ष

पुलिस ने आरोपी की पहचान की

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने स्थानीय थाने को मामले की सूचना दी, जिस पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जब हफीजुल शेख को गोली मारी गई थी तब वे एक दुकान में चाय पी रहे थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : West Bengal: बंगाल में सेप्टिक टैंक में मिला महिला का कंकाल, 3 साल से थी लापता; जानें पूरा मामला

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

आपको बता दें कि पूर्वी मिदनापुर में छठवें चरण की वोटिंग से पहले टीएमसी कार्यकर्ता एसके मोइबुल की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इससे पहले 22 मई को भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भाजपा की महिला वर्कर की मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें