हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लाहौर में छिपकर बैठा है हाफिज सईद, सैटेलाइट इमेज में देखें लश्कर सरगना का ठिकाना

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की सैटेलाइट इमेज सामने आई है। तस्वीरों में उसका घर, मदरसा और प्राइवेट पार्क दिखाया गया है। यहां पर उसे त्रिस्तरीय सुरक्षा मिल रही है।

विज्ञापन
Hafiz Saeed location Lahore hideout

पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का लाहौर में सीक्रेट ठिकाने का पता चल गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हाफिज सईद के लाहौर में होने की जानकारी सामने आई है। यह दावा सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए किया जा रहा है। तस्वीरों में हाफिज सईद का घर साफ देखा जा सकता है। वह यहां खुले में आम लोगों के बीच रह रहा है। हाफिज का यह नया ठिकाना लाहौर के जोरम टाउन में है। यहां उसे त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हाफिज सईद की सुरक्षा में पाकिस्तानी सेना के जवान, वहां की स्थानीय पुलिस और प्राइवेट गार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि हाफिज सईद एक इमारत में परिवार के साथ रहता है। उसके ठिकाने के सामने एक प्राइवेट पार्क भी है। इसी परिसर की बिल्डिंग नंबर दो में मस्जिद और मदरसा है, जिसके नीचे बंकर बना है। यहीं से हाफिज आतंकियों को ऑपरेट करता है।

Hafiz Saeed House Satellite Image (Pic Credit- India Today)

ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान में घुसकर हाफिज सईद को मारेंगे…’, गैंगस्टर के नाम से धमकी, पोस्ट वायरल

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद एक बार फिर हाफिज चर्चा में है। हाफिज के संगठन लश्कर और उसके कश्मीर में स्थानीय संगठन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि बाद में वह अपने इस दावे से पलट गया। गौरतलब है कि हाफिज सईद 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। यूएन ने उसको वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। लश्कर का हेडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके में है।

ये भी पढ़ेंः इजरायल का पाकिस्तान को झटका, फेक प्रोपेगेंडा का दिया करारा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें