अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हर फैसले पर अपने ही घर में घिरते जा रहे हैं. टैरिफ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. इसके अलावा ट्रंप के हर फैसले पर कोई न कोई विवाद हो ही जाता है. अब ट्रंप ने भारत को झटका देने की कोशिश की है. ट्रंप ने H-1B वीजा पर सालाना 100,000 डॉलर की अतिरिक्त फीस लगाने की घोषणा की है. यह नियम 21 सितम्बर 2025 से लागू होगा. इससे सबसे ज्यादा फर्क भारतीयों को पड़ेगा.
इस नियम पर एक ट्रंप फिर अपने ही घर में घिर गए हैं. H-1B वीजा पर बात करते हुए न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि जब नई सरकारें आती हैं, तो वे अक्सर जरूरत से ज्यादा सुधार कर देती हैं. शुरुआत में वे अति पर पहुंच जाती हैं, और फिर समय के साथ औसत पर लौट आती हैं. मर्फी ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं और विश्वास करता हूं कि यहां भी ऐसा ही होगा. गर्वनर फिल मर्फी इस समय भारत दौरे पर हैं, दिल्ली में उन्होंने पत्रकारों से बात की.
टैरिफ पर क्या बोले मर्फी
50 प्रतिशत टैरिफ पर बात करते हुए मर्फी ने कहा कि मुझे लगता है कि इसका काफी विरोध हुआ. मुझे यकीन नहीं है कि यह सिर्फ डेमोक्रेट्स की ओर से था. यह डेमोक्रेट अभी दिल्ली में है, और यह कोई संयोग नहीं है. मर्फी ने कहा कि रूस को जो मिल रहा है, वह उसके लायक है. लेकिन कोई ऐसा तरीका तो होना ही चाहिए जिससे आप दुनिया के हमारे सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक को तोड़े बिना ऐसा कर सकें. कहा कि मैं टैरिफ के पक्ष में नहीं हूं. मैं मानता हूं कि रूस एक आक्रामक राष्ट्र है, और उन्हें दबाना जरूरी है.
2 हजार भारतीय छात्र कर रहे वीजा का इंतजार
न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि हमें वीजा खासकर छात्र वीजा के मामले में एक और साझा आधार तलाशने की ज़रूरत है. कहा कि 2,000 से ज्यादा भारतीय छात्र अपने वीजा का इंतजार कर रहे हैं. इसलिए यह एक और चुनौती है जिस पर हमें काम करना होगा. मुझे विश्वास है कि हम करेंगे। मेरा अनुमान है कि यह रातों रात नहीं होगा.
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
45 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines