हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में…' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग

कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए,

विज्ञापन
कांग्रेस ने मंगलवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई. (Photo: ANI)

कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए, साथ ही निर्वाचन आयोग और उसके IT डिपार्टमेंट में पूरी तरह बदलाव की जरूरत है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि आयोग का ECINET तंत्र चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर को केंद्रीकृत करने के लिए तैयार किया गया है.

कांग्रेस ने क्या कहा?

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार, ECINET के कोड में पश्चिम बंगाल के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO) के लिए मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी दो प्रमुख सुविधाओं तक पहुंच पर विशेष प्रतिबंध हैं.

जयराम रमेश ने लगाए आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि कानून के तहत मतदाता सूची को लेकर ERO के पास वैधानिक अधिकार हैं, लेकिन देशभर में ECINET सिस्टम और निर्वाचन आयोग के आईटी प्रभाग ने कथित तौर पर इन सुरक्षा उपायों को दरकिनार किया और उनका उल्लंघन किया है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आईटी प्रभाग के कामकाज से जुड़े इन मुद्दों को दो असहमति जताने वाले निर्वाचन आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव के समक्ष उठाया था और ये मामले प्रधानमंत्री के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) तक भी पहुंचे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola