---विज्ञापन---

देश angle-right

‘जहां गाय की हत्या होगी, वहां ऐसी ही आपदा …’, वायनाड लैंडस्लाइड पर BJP के पूर्व विधायक का विवादित बयान

Wayanad Landslide में अब तक करीब 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। बचाव दल 10 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा चुका है।

---विज्ञापन---

Gyandev Ahuja on Wayanad tragedy: राजस्थान में बीजेपी के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव अहूजा ने वायनाड त्रासदी पर विवादित बयान दिया है। शनिवार को उन्होंने मीडिया में दिए एक बयान में कहा कि जहां गो वंश की हत्या होगी, वहां वायनाड जैसे हादसे होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केरल में गाय की हत्या होती है, यही कारण है कि वहां लैंडस्लाइड जैसी प्राकृतिक आपदा आती है। उन्होंने कहा कि जहां भी गो हत्या होगी, वहां इसी तरह की घटना होती रहेंगी।

---विज्ञापन---

बीजेपी नेता ने दिया उत्तराखंड और हिमालचल प्रदेश का उदाहरण

बीजेपी नेता ने कहा कि केरल में साल 2018 से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। आगे इसका कारण बताते हुए वह बोले कि भारत में जिस भी जगह गो माता की हत्या होगी, वहां इस तरह की आपदा आनी ही है। उन्होंने उत्तराखंड और हिमालचल प्रदेश की घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भी लैंडस्लाइड होता है लेकिन वायनाड जैसे बदतर हालत नहीं होते। उन्होंने कहा कि केरल में इसलिए अधिक जानमाल का नुकसान हुआ है क्योंकि यहां गो वंश की हत्या होती है। उनका कहना था कि अगर केरल में गो हत्या नहीं रुकेगी तो यहां इसी तरह की त्रासदी आती रहेंगी।

10 हजार लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका

बता दें वायनाड में 30 जुलाई की रात लैंडस्लाइड हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में मुंडक्कई, अट्टामाला, चूरलमाला और नूलपुझा चार गांवों का बड़ा हिस्सा बह गया था। इस त्रासदी में अब तक 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव दल करीब 10 हजार लोगों को राहत शिविर में पहुंचा चुका है, बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Wayanad Landslide: मासूम बच्चे, बुजुर्ग दंपति…जब गुस्साए हाथियों के बीच बितानी पड़ी रात, कहानी सुनकर सिहर जाएगी रूह

ये भी पढ़ें: Wayanad Landslide के बाद केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पश्चिमी घाट का 57000 Sq Km एरिया इको सेंसिटिव जोन होगा घोषित

First published on: Aug 03, 2024 05:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola