हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौके पर मौत, कई कर्मचारी घायल

गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित ‘होटल बिलास इन’ के पास सोमवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग. गोली लगने से एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर मौत, होटल स्टाफ और कई लोग गंभीर रूप से घायल. पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंता ने की मौतों की पुष्टि; इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज.

विज्ञापन
असम के गुवाहाटी के एक होटल में अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. CREDIT: X (@atanubhuyan ) / Screengrab

असम के गुवाहाटी में सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी. शहर के व्यस्त बोरा सर्विस इलाके में स्थित ‘होटल बिलास इन’ के पास अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में एक महिला सहित कम से कम चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि होटल स्टाफ समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में भगदड़ और भारी दहशत फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात सोमवार रात करीब 10 बजे होटल बिलास इन के ठीक बगल में, कल्याण ज्वैलर्स वाली गली में हुई. हथियारबंद हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. जब तक कोई कुछ समझ पाता, चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से चार शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि हताहतों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, गोलीबारी की चपेट में आने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनमें होटल का स्टाफ भी जख्मी हुआ है.

वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ सबूत जुटाने में जुटी है. फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है. फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola