---विज्ञापन---

देश angle-right

‘गुरुजी ने बोल दिया, बस हम तो धन्य हो गए’, नागालैंड के मंत्री की पीएम मोदी ने की तारीफ, तेमजेन इमना आया मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली में नागालैंड में थे। वे यहां चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। पार्टी के नागालैंड प्रमुख तेमजेन इमना की प्रधानमंत्री ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘तेमजेन की बातें पूरा देश सुनता है और मजे लेता है। मैं भी उनको हमेशा देखने की कोशिश करता हूं।’पीएम […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली में नागालैंड में थे। वे यहां चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। पार्टी के नागालैंड प्रमुख तेमजेन इमना की प्रधानमंत्री ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘तेमजेन की बातें पूरा देश सुनता है और मजे लेता है। मैं भी उनको हमेशा देखने की कोशिश करता हूं।’

पीएम की तारीफ से तेमजेन इमना काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। ट्विटर छोटी क्लिप साझा की और लिखा: “गुरुजी ने बोल दिया! बस हम तो धन्य हो गए!” बता दें कि तेमजेन इमना बहुत अच्छी हिन्दी बोलते हैं। इसके अलावा वे अपने मजेदार बयानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तेमजेन नगालैंड के हैं।

---खबर नीचे जारी है---

32-सेकंड की क्लिप में, पीएम मोदी ने कहा: “नागालैंड में भाजपा अध्यक्ष, तेमजेन इमना अब पूरे देश में जाने जाते हैं। लोग उनके वीडियो में जो कहते हैं उसका आनंद लेते हैं। वह सोशल मीडिया पर नागालैंड और पूर्वोत्तर का भव्य तरीके से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। मैं सोशल मीडिया पर भी उन्हें फॉलो करने की कोशिश करता हूं।

पने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं तेमजेन  इमना

तेमजेन  इमना अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। विधायक खुद का मजाक उड़ाते हैं, जिससे वह अपने अनुयायियों के बीच काफी लोकप्रिय हो जाते हैं। साथ ही नियमित रूप से स्थिति पर अपडेट पोस्ट करते हैं और अपने वजन और अपनी वैवाहिक स्थिति सहित खुद पर कटाक्ष करते हैं। साथ में नागालैंड में उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री हैं। वह पहली बार भाजपा विधायक हैं। नगालैंड में भाजपा-एनडीपीपी गठबंधनसभा 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 24, 2023 06:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola