दिल्ली एयरपोर्ट से उबर की कैब में गुरुग्राम स्थित अपने घर जा रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि ऐप पर दिखाए गए किराये से अधिक पैसे देने से इनकार करने पर चालक ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे कार में बंद कर दिया. महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद कई लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस ने भी कथित घटना का संज्ञान लिया.
क्यों हुआ था झगड़ा?
महिला के मुताबिक, यह घटना तड़के करीब पौने पांच बजे हुई जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी और उसने वहां से गुरुग्राम स्थित अपने घर जाने के लिए उबर ऐप के जरिए कैब बुक की थी. यात्रा शुरू होने से पहले ऐप पर करीब 625 रुपये किराया दिखाया गया था. हालांकि, यात्रा समाप्त होने पर चालक ने उसे कथित तौर पर रैपिडो ऐप का एक स्क्रीनशॉट दिखाया, जिसमें किराया 1479 रुपये था. चालक ने महिला से इतनी ही रकम देने को कहा.
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने चालक से कहा कि स्क्रीनशॉट उबर का नहीं, बल्कि रैपिडो का है. इसके बावजूद चालक कथित तौर पर इस बात पर अड़ा रहा कि महिला इस रूट के लिए रैपिडो पर दिखाए गए किराये के बराबर ही रकम दे. महिला ने उसे बताया कि वह पहले ही 625 रुपये का भुगतान कर चुकी है.
‘कार कर दी लॉक’
महिला ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘इसके बाद चालक ने कार के दरवाजे बंद कर दिए और कहा कि जब तक मैं 1479 रुपये नहीं दूंगी, वह मुझे अपना सामान नहीं लेने देगा. जब मैंने अपना सामान निकालने की कोशिश की तो उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और मुझे सामान निकालने से रोकने के लिए आगे की सीट की खिड़की बंद कर दी.’
उसने कहा, ‘आखिरकार मैंने अपना सामान किसी तरह निकाल लिया और घर के अंदर जाने लगी. हालांकि, चालक मेरे पीछे आया और मेरे लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने लगा. वह यहीं नहीं रुका, बल्कि मेरे घर के फाटक पर चढ़ने लगा और मुझे धमकी भी दी.’
कंपनी ने क्या दिया जवाब?
महिला ने अपनी पोस्ट में उबर की सहायता सेवा को भी टैग किया और ठोस कार्रवाई की मांग की. उसने कंपनी से यात्रा और चालक से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का भी आग्रह किया. महिला के यह पोस्ट साझा करने के बाद कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने उबर से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की.
उबर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘यह घटना बेहद चिंताजनक है और उबर पर ऐसे व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है. यह व्यवहार हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन है और हमने चालक की उबर ऐप तक पहुंच बंद कर दी है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों को किसी भी जानकारी की जरूरत पड़ने पर हम उन्हें पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं.’
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और उसकी शिकायत मिलने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘हमें अभी तक महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. हमने उसके सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं.’
(पीटीआई के इनपुट्स के साथ)
संबंधित खबरें
दिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
43 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines