---विज्ञापन---

देश angle-right

Gurugram: युवती से बाउंसर ने की छेड़छाड़, दोस्त ने किया विरोध, तो जमकर हुई लड़ाई, मामला दर्ज

विमल कौशिक, नई दिल्ली: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां उद्योग विहार स्थित कासा डांजा पब बार में अपने दोस्तो संग गई युवती से अश्लील छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाउंसर्स ने युवती और उसके मैनेजर दोस्त को बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना […]

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, नई दिल्ली: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां उद्योग विहार स्थित कासा डांजा पब बार में अपने दोस्तो संग गई युवती से अश्लील छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाउंसर्स ने युवती और उसके मैनेजर दोस्त को बेरहमी से पीट दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना तब हुई, जब पब में खड़े बाउंसर्स ने युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ की। इसके बाद जब उसके दोस्तों ने इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो पब बार के बाउंसर्स ने उनकी पिटाई कर दी।

---विज्ञापन---

मामला दर्ज
ये घटना 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। पीड़िता और उसके दोस्तों के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि कई बाउंसर एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। पीड़िता ने बाउंसर्स और कासा डांजा प्रबंधन के खिलाफ उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है। चूंकि वीडियो हिंसात्मक है, इसलिए हम उसे यहां नहीं दिखा रहे हैं।

First published on: Aug 10, 2022 07:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola