गुजरात सरकार ने बैन किए मैंग्रोव प्रजाति के पौधे, साबरमती के किनारे बसाया गया था 'राम वन'
Edited By Khushbu Goyal

Sabarmati Ramvan
Edited By Khushbu Goyal

Sabarmati Ramvan
Gujrat Government Banned Mangrove Plants: गुजरात सरकार ने प्रदेश में मैंग्रोव प्रजाति के पौधे लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रजाति के पौधे लगाकर अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे राम वन बसाया गया था, लेकिन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सरकार ने इन पौधों को लगाना बैन कर दिया है। बता दें कि इससे पहले तेलंगाना ने भी सजावटी पौधों की प्रजातियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि यह पौधे जैव विविधता पर बुरा असर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: फायर फाइटिंग रोबोट और पानी वाला ड्रोन समेत भारत मंडपम में Indian Navy की 75 टेक्नोलॉजी की दिखेगी ताकत
गुजरात सरकार की ओर से मंगलवार को एक लेटर जारी करके अधिकारियों को निर्देश दिए। लेटर ने कहा गया कि शोध के अनुसार पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर इस प्रजाति के पौधे प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इस प्रजाति के पेड़ सर्दियों में फूलते हैं और आस-पास के क्षेत्रों को सुगंधित करते हैं। इससे सर्दी, खांसी, अस्थमा, एलर्जी जैसी बीमारियों से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।
बता दें कि मैंग्रोव प्रजाति के पौधों की जड़ें मिट्टी के अंदर गहराई तक जाती हैं और बड़े पैमाने पर विकसित होती हैं। इससे दूरसंचार लाइनों, जल निकासी करने वाली लाइनों और मीठे पानी के सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पौध नर्सरी विभाग और वन महोत्सव नर्सरी में मैंग्रोव प्रजाति के पौधे लगाने, पैदा करने और उन्हें बेचने या किसी को देने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने को कहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: