गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज को लेकर विदेशी छात्रों से मारपीट, विदेश मंत्रालय का आया बयान

Gujarat University : अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर विदेशी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

MEA S Jaishankar

गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों से मारपीट मामले में विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है।

Gujarat University, Ahmedabad : अहमदाबाद की गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रमजान में नमाज अदा कर रहे विदेशी छात्रों का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अहमदाबाद की गुजरात यूनिवर्सिटी में कल हिंसा की घटना हुई। राज्य की सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है। झड़प में दो विदेशी छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। विदेश मंत्रालय इस मामले में गुजरात सरकार के संपर्क में है।

विज्ञापन

झड़प में दो विदेशी छात्र हो गए घायल

इसे लेकर अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक का कहना है कि गुजरात विश्वविद्यालय के कैंपस में नजाम अदा करने को लेकर मामला शुरू हुआ था। कुछ विदेशी छात्र रजमान में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग आए और उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद दो गुट आमने-सामने आ गए। झड़प में दो विदेशी छात्र घायल हो गए। घायलों में एक छात्र श्रीलंका का है तो दूसरा छात्र तजाकिस्तान का।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस की 9 टीम कर रही जांच

विदेशी छात्रों से मारपीट के केस में पुलिस की 9 टीम बनाई गई है। पुलिस ने 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ