हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gujarat में कार-ट्रक के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Gujarat Road-Accident : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Gujarat Road-Accident
Gujarat Road-Accident : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में कार और ट्रक की आमने- सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़  दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे के बाद जाम हुआ ध्रांगध्रा-मालवण हाई-वे

गुरुवार सुबह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में  ध्रांगध्रा-मालवण हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईको कार और ट्रक की टक्कर में  तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को पाटडी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद हाई-वे पर लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद खुलवाया गया।

हादसे के कारणों को पता करने में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता चला है कि कार तेज गति से जा रही थी और ट्रक के सामने आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस हाई-वे पर लगे आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि हादसे के का हालांकि, दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola