हर कोई अमेरिका में जाकर बसने के बारे में सोचता है. लेकिन ट्रंप सरकार जहां एक ओर ट्रंप सरकार लगातार अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाल कर वापस उनके देश भेज रही है, नागरिकता को लेकर कई कड़े कानून बनाए जा रहे हैं, फिर भी कुछ लोग अमेरिका में बसने की लालच में बिचौलियों के चक्कर में फंस जाते हैं.
एक ताजा मामला गुजरात से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के रहने वाले एक नौजवान कपल के साथ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
बता दें कि गुजरात के रहने वाले ध्रुव पटेल (22) और दीपिका पटले (32) डंकी रुट (अवैध तरीके से विदेश जाने की प्रक्रिया) से अमेरिका जाना चाहते थे. एक बिचौलिये ने अमेरिका ले जाने का वादा भी किया. दोनों पैसे देकर अमेरिका के लिए निकल पड़े. लेकिन रास्ते में अजरबैजान में वे किडनैपर्स के चंगुल में फंस गए. जिसके बाद अजरबैजन में जो उनके साथ हुआ वो डराने वाला था.
वीडियो कॉल पर लाइव टॉर्चर
मुंबई के एक एंजेट ने इन्हें अमेरिका भेजने का झांसा दिया था. ध्रुव ने 35 लाख और दीपिका ने 15 लाख रुपये दिए थे. 1 फरवरी को जब वे अजरबैजान की राजधानी बाकू बहुंचे तो एजेंट ने उन्हें एक सुनसान घर के तहखाने में कैद कर दिया. इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं जब किडनैपर्स ने ध्रुव के परिवार को व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया और लाइव टॉर्चर दिखाना शुरू किया.
पैसे नहीं मिले तो किडनी बेच देंगे
परिवारवालों ने वीडियो कॉल पर अपने बेटे को पिटते हुए देखा. किडनैपर्स ने धमकी दी कि अगर और पैसे नहीं मिले तो वे ध्रुव की किडनी निकाल कर बेच देंगे. डर के कारण परिवार ने किसी तरह 65 लाख रुपये (जिसमें क्रिप्टो भी शामिल था) चुराए, लेकिन लालची किडनैपर्स की मांग लगातार बढ़ती गई.
ऐसे मिली मदद
इतना सब होने के बाद जब कुछ भी रास्ता नहीं निकल पाया तो परिवार ने आनंद के सांसद मितेश पटेल से गुहार लगाई. घटना की जानकारी मिलते ही सांसद ने तुरंत विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संपर्क किया. इसके बाद ऑपरेशन माहीसागर (Operation Mahisagar) लॉन्च किया गया. बाकू में भारतीय दूतावास और अधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर दोनों को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया. फिलहाल दोनों भारतीय दूतावास की सुरक्षा में हैं और उन्हें जल्द भारत लाने की तैयारी चल रही है.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines